पश्चिमी एशिया संकट में भारत ने दिखाई संतुलित कूटनीति: राजनाथ सिंह

पश्चिमी एशिया संकट में भारत ने दिखाई संतुलित कूटनीति: राजनाथ सिंह*
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पश्चिमी एशिया में जारी संकट के बीच भारत ने अमेरिका और ईरान दोनों के साथ संतुलित संबंध बनाए रखकर सूझबूझ का परिचय दिया है। उन्होंने बताया कि इस संतुलित कूटनीति का ही परिणाम है कि देश में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं और भारतीय जहाज सुरक्षित रूप से अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से आवागमन कर रहे हैं। रक्षामंत्री ने कहा कि भारत वैश्विक परिस्थितियों के बीच अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करते हुए संतुलित और व्यावहारिक विदेश नीति पर आगे बढ़ रहा है।

1340 views