आशा भोसले के निधन पर फिल्म और संगीत जगत में शोक, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

आशा भोसले के निधन पर फिल्म और संगीत जगत में शोक, सितारों ने दी श्रद्धांजलि*
दिग्गज पार्श्वगायिका आशा भोसले के निधन पर पूरे फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आशा भोसले की आवाज ने भारतीय संस्कृति को समृद्ध किया और उनकी संगीत यात्रा सदैव प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने कहा कि उनके गीत हमेशा लोगों के दिलों में गूंजते रहेंगे। अभिनेत्री कंगना रनौत और फिल्म निर्माता करण जौहर ने भी उनके निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा कि आशा भोसले के साथ उनका गहरा भावनात्मक जुड़ाव रहा और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। संगीतकार एआर रहमान ने कहा कि उनकी आवाज और आभा हमेशा जीवित रहेगी, जबकि गायक अनूप जलोटा ने इसे “एक लीजेंड का अंत” बताया। संगीत निर्देशक ललित पंडित ने कहा कि आशा भोसले जैसी प्रतिभा का स्थान कभी भरा नहीं जा सकता। गायक जुबीन नौटियाल ने कहा कि उनकी आवाज सिर्फ सुनी नहीं जाती थी, बल्कि महसूस की जाती थी, जो कई पीढ़ियों की भावनाओं से जुड़ी रही। आशा भोसले के निधन से न केवल फिल्म और संगीत उद्योग बल्कि पूरा देश शोकाकुल है और सभी उन्हें भारतीय संगीत की अमर धरोहर के रूप में याद कर रहे हैं।

603 views