दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, अस्पताल में भर्ती के बाद ली अंतिम सांस

दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, अस्पताल में भर्ती के बाद ली अंतिम सांस*
मशहूर पार्श्वगायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। सूत्रों के अनुसार, बीते शनिवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही थी, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और रविवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर सामने आते ही संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। देशभर के कलाकारों और लाखों प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। सुबह उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर रखा जाएगा, जिसके बाद शाम को मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार संपन्न होगा। इसी स्थान पर उनकी बहन लता मंगेशकर का भी अंतिम संस्कार किया गया था। आशा भोसले ने अपने सात दशक लंबे करियर में हजारों गीतों को अपनी आवाज दी और भारतीय सिनेमा को कई यादगार गाने दिए। उनकी गायकी को भारतीय संगीत इतिहास का स्वर्णिम अध्याय माना जाता है।

1005 views