इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन का विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन

*इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन का विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन*


इंदौर।
शहर के निरंतर बढ़ते भौगोलिक विस्तार और विभिन्न क्षेत्रों में गारमेंट्स व्यवसाय के तेजी से फैलाव को देखते हुए इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। संगठन ने व्यवसायिक समन्वय को मजबूत करने और शहर के सभी प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन के नेतृत्व में नई टीम का गठन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों से प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। संस्था के संरक्षक मनोहर माहेश्वरी
नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में सुनील गुप्ता (अपोलो टावर), प्रमोद सोगानी (पलासिया), विजेंद्र सिंह चौहान (कृष्णपुरा, एमजी रोड) और दीपक पाहुजा (सीतलामाता बाजार ) को जिम्मेदारी दी गई है।
सचिव पद पर महेश गौर एवं महामंत्री के रूप में राजेश जैन (गीतांजलि)को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार संयुक्त सचिव के रूप में पवन पंवार, प्रथम डागा (मूलचंद मार्केट) और नितेश चौरसिया (गोपाल मंदिर शॉपिंग हेरिटेज) को दायित्व सौंपा गया है, जबकि सहमंत्री पद पर निलेश जैन ओसियां (आड़ा बाजार)पवन मोलासरिया , मिलन जैन विजय बत्रा (सांता बाजार) मुकेश पटवा को नियुक्त किया गया है।
कोषाध्यक्ष के रूप में अभिषेक डोसी को जिम्मेदारी दी गई है। गारमेंट्स वित्तीय सलाहकार सीए सौरभ कोठारी को नियुक्त किया गया ।
इसके अलावा संगठन में 17 कार्यकारिणी सदस्यों को भी शामिल किया गया है, जो विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे।
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि शहर के हर क्षेत्र में गारमेंट्स व्यापार के विस्तार के साथ व्यापारियों के हितों की रक्षा, समन्वय और समस्याओं के समाधान के लिए संगठन को और मजबूत बनाना आवश्यक था। नई टीम के गठन से संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

938 views