राज्यसभा में जन विश्वास (संशोधन प्रावधान) बिल, 2026 पारित, पीएम मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि

राज्यसभा में जन विश्वास (संशोधन प्रावधान) बिल, 2026 पारित, पीएम मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि*
राज्यसभा ने गुरुवार को जन विश्वास (संशोधन प्रावधान) बिल, 2026 को पारित कर दिया। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे आम जनता और व्यापार के लिए एक बड़ी सफलता बताया। पीएम मोदी ने कहा कि यह बिल देश में विश्वास आधारित प्रणाली को मजबूत करेगा और पुराने नियमों व कानूनों को सरल बनाकर उनकी जटिलता को कम करेगा। उनका कहना है कि इससे छोटे अपराधों को अपराध के दायरे से बाहर किया जाएगा, जिससे अदालतों पर मुकदमों का बोझ कम होगा और मामलों का तेजी से निपटारा संभव होगा। सरकार के अनुसार, इस बिल का उद्देश्य नागरिकों और व्यापारियों के लिए एक आसान और पारदर्शी व्यवस्था बनाना है, जिससे देश में प्रशासनिक सुधार को और गति मिलेगी।

2077 views