आधे घंटे हुई झमाझम बारिश से सड़कों पर भरा एक फीट से ज्यादा पानी, रिमझिम का दौर जारी*

*आधे घंटे हुई झमाझम बारिश से सड़कों पर भरा एक फीट से ज्यादा पानी, रिमझिम का दौर जारी*
इंदौर. शहर में मंगलवार काे एक बार फिर से बादल मेहरबान हुए और शाम को कुछ देर में ही सड़कों ने एक फीट तक पानी बह निकला। इसके पहले गुरुवार-शुक्रवार दो इंच से ज्यादा पानी बरसा था। शनिवार और रविवार को दिनभर रुक-रुककर रिमझिम बारिश होती रही थी। इससे कुल बारिश का आंकड़ा 647.6 मिमी (25.5 इंच) पर पहुंच गया है। यशवंत सागर के लबालब होने से शुक्रवार तड़के 4 बजे निगम ने उसके तीन गेट खोल दिए थे।
मंगलवार शाम करीब 4 बजे आसमान पर काले बादलों ने डेरा डाला और आधे घंटे झमाझम बारिश हुई। इसके बाद रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ। तेज बारिश से बीआरटीएस सहित शहर के कई हिस्सों में एक फीट से ज्यादा पानी भर गया। वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने के संकेत मिल रहे हैं। इसके असर से प्रदेश में 14 अगस्त से फिर तेज बारिश के अासार हैं।

1304 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *