रैपर से राजनेता बने बालेन शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली है.

पिछले साल युवाओं के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद देश में हुए पहले चुनाव में उन्हें ज़बरदस्त जीत मिली थी.
35 साल के शाह का राजनीति में उभरना नेपाली राजनीति में एक अहम बदलाव का संकेत है.चुनाव प्रचार में बदलाव का उनका वादा उन मतदाताओं को पसंद आया जो भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और रसूखदारों के शासन से नाराज़ थे.
शुक्रवार को पद संभालने से पहले शाह, जिन्हें लोग ‘बालेन’ के नाम से जानते हैं, उन्होंने नेपाल के भविष्य को लेकर उम्मीदों से भरा एक गाना रिलीज़ किया.इस गाने को रिलीज़ होने के कुछ ही घंटों के भीतर बीस लाख से ज़्यादा बार देखा गया.
यह गाना उनके पुराने दिनों की याद दिलाता है, जब वे ‘अंडरग्राउंड रैप’ की दुनिया में सक्रिय थे और संगीत के ज़रिए नेपाल में भ्रष्टाचार और दूसरी सामाजिक समस्याओं पर आवाज़ उठाते थे.
राजधानी काठमांडू के मेयर के तौर पर सिर्फ़ तीन साल काम करने के बाद, शाह ने ‘राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी’ के साथ हाथ मिलाया और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर इस महीने हुए आम चुनावों में निर्णायक जीत हासिल की.
उनके समर्थक उन्हें बदलाव का प्रतीक और नेपाल की पुरानी पीढ़ी के नेताओं की नाकामियों से मुक्ति दिलाने वाला मानते हैं.हालाँकि कुछ लोगों के मन में यह सवाल भी है कि क्या सिर्फ़ चार साल पुरानी पार्टी आरएसपी अपने बड़े-बड़े वादों को पूरा कर पाएगी.
1340 views





