फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें यथावत रखीं, महंगाई पर चिंता बरकरार

फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें यथावत रखीं, महंगाई पर चिंता बरकरार*
अमेरिका के केंद्रीय बैंक फ़ेडरल रिज़र्व ने अपनी प्रमुख ब्याज दर 3.5% से 3.75% के दायरे में यथावत रखने का फैसला किया है। फेड ने कहा कि आर्थिक गतिविधियां मजबूत बनी हुई हैं, लेकिन महंगाई अब भी ऊंचे स्तर पर है। फेड के अनुसार रोजगार वृद्धि सीमित रही है और बेरोजगारी दर में खास बदलाव नहीं आया है। बैंक ने अपने लक्ष्य अधिकतम रोजगार और 2% महंगाई को दोहराते हुए आर्थिक अनिश्चितताओं पर चिंता जताई। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी के अधिकांश सदस्यों ने इस फैसले का समर्थन किया, जिसमें जेरोम पॉवेल भी शामिल रहे। हालांकि एक सदस्य ने दरों में कटौती की वकालत की। फेड ने संकेत दिया कि भविष्य में ब्याज दरों पर निर्णय आर्थिक आंकड़ों और वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।

2278 views