एचडीएफसी बैंक के तौर-तरीकों पर सवाल उठाते हुए अतनु चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा

एचडीएफसी बैंक के तौर-तरीकों पर सवाल उठाते हुए अतनु चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा*
देश के निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक HDFC Bank के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रबोर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बैंक में कुछ घटनाओं और प्रथाओं को अपने व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता के अनुरूप न बताते हुए यह निर्णय लिया। 15 मार्च को दिए इस्तीफे में उन्होंने कहा कि हाल के बदलाव उनके सिद्धांतों से मेल नहीं खाते। हालांकि उन्होंने किसी विशेष मुद्दे का जिक्र नहीं किया। बैंक ने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए उनके योगदान की सराहना की है। वहीं केकी मिस्त्री को तीन महीने के लिए अंतरिम पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

2077 views