अमेरिकी संसद में एच-1बी वीजा पर ट्रंप के प्रतिबंधों को चुनौती देने वाला नया विधेयक हुआ पेश

अमेरिकी संसद में एच-1बी वीजा पर ट्रंप के प्रतिबंधों को चुनौती देने वाला नया विधेयक हुआ पेश*
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक सांसद बोनी वॉटसन कोलमैन ने नया विधेयक पेश किया है, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एच-1बी वीजा पर लागू किए गए कड़े वेतन और शुल्क नियमों को निरस्त करने की मांग करता है। कोलमैन का कहना है कि यह निर्णय अमेरिकी नियोक्ताओं, विश्वविद्यालयों, अस्पतालों और शोध संस्थानों के लिए बड़ी बाधा बन रहा है, जबकि एच-1बी वीजा उच्च कौशल वाले पेशेवरों को अमेरिकी उद्योगों और स्वास्थ्य क्षेत्र में लाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विधेयक को कई डेमोक्रेटिक सांसदों का समर्थन मिला है और यह “Welcoming International Success Act” के नाम से जाना जा रहा है।

2144 views