*मध्य प्रदेश में बस ऑपरेटर हड़ताल रद्द, यात्री सेवाएं सामान्य रहेंगी*
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन की हुई बैठक के बाद निर्णय लिया गया कि विवादित दोनों राजपत्रों को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर होल्ड किया गया है।
* इसके साथ ही बस ऑपरेटरों द्वारा 2 मार्च को घोषित हड़ताल रद्द कर दी गई है।
* मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन ने भी पुष्टि की है कि राज्य में यात्री बसों का संचालन यथावत जारी रहेगा और किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं होगा।






