मानहानि मामले में राहुल गांधी का बयान दर्ज, अगली सुनवाई 9 मार्च को

मानहानि मामले में राहुल गांधी का बयान दर्ज, अगली सुनवाई 9 मार्च को*
राहुल गांधी ने केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में शुक्रवार को सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में धारा 313 के तहत अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए खुद को बेगुनाह कहा। अदालत ने बचाव पक्ष को सफाई साक्ष्य पेश करने के लिए 9 मार्च की तारीख तय की है। करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में बयान की प्रक्रिया चली। इस दौरान अदालत परिसर में भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। डॉग स्क्वायड से तलाशी के बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। मामला कर्नाटक में एक प्रेसवार्ता के दौरान की गई कथित टिप्पणी से जुड़ा है, जिस पर भाजपा नेता विजय मिश्र ने मानहानि का परिवाद दायर किया था।

1273 views