राज्यपाल मंगुभाई पटेल को रसोई में दिखी गंदगी, भोजन छोड़ा
इंदौर। रेसीडेंसी कोठी में मप्र के राज्यपाल मंगुभाई पटेल के ठहरने के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई। निरीक्षण के दौरान बेडशीट गंदी पाई गई, वहीं रसोई में भी साफ-सफाई का अभाव नजर आया।
राज्यपाल को परोसी गई चाय भी ठंडी थी अव्यवस्थाओं से नाराज़ होकर उन्होंने भोजन नहीं किया। राज्यपाल के स्टाफ के उच्च अधिकारियों ने इस मामले में जिम्मेदार लोगों को फटकार लगाई है। रेसीडेंसी कोठी में केयरटेकर कंपनी का कहना है कि उन्हें दो वर्षों से पेमेंट ही नहीं मिला है।






