एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने भारत पहुंचे फिनलैंड के पीएम पेटेरी ओर्पो

एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने भारत पहुंचे फिनलैंड के पीएम पेटेरी ओर्पो*
फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेने के लिए भारत पहुंचे, जहां उनका स्वागत कौशल विकास राज्य मंत्री जयंत सिंह ने किया। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इस वैश्विक सम्मेलन में दुनियाभर के नेता, नीति-निर्माता और टेक विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं। समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्थाएं कड़ी रखी गई हैं, जबकि सुंदर पिचाई 20 फरवरी को कीनोट भाषण देंगे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने युवाओं की बड़ी भागीदारी को एआई आधारित भविष्य के लिए उत्साहजनक बताया।

1206 views