एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, ममता बनर्जी खुद रखेंगी पक्ष

एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, ममता बनर्जी खुद रखेंगी पक्ष*
सुप्रीम कोर्ट में आज पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर अहम सुनवाई होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं अदालत में दलीलें पेश कर सकती हैं। उन्होंने भारत के मुख्य न्यायाधीश से खुद बहस करने की अनुमति मांगते हुए अंतरिम आवेदन दायर किया है। ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के एसआईआर से जुड़े आदेश रद्द करने और 2025 की अपरिवर्तित मतदाता सूची के आधार पर विधानसभा चुनाव कराने की मांग की है। साथ ही, टीएमसी सांसदों की याचिकाओं पर भी आज सुप्रीम कोर्ट की पीठ सुनवाई करेगी।

2010 views