भारत-अमेरिका ट्रेड डील: अमेरिकी टैरिफ घटकर 18%, भारत को निर्यात में मिली बड़ी राहत

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: अमेरिकी टैरिफ घटकर 18%, भारत को निर्यात में मिली बड़ी राहत*
भारत और अमेरिका के बीच नए व्यापार समझौते से भारत को बड़ी राहत मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया कि भारत से आने वाले सामानों पर अमेरिका में लगने वाला टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया गया है। इससे दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे व्यापारिक तनाव में कमी आएगी। इस बदलाव के तहत अमेरिका ने रूसी तेल से जुड़े 25% अतिरिक्त शुल्क हटा दिए हैं और अब केवल संशोधित पारस्परिक टैरिफ लागू रहेगा। नए टैरिफ से भारत को क्षेत्रीय और वैश्विक प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त मिलेगी। ट्रंप ने कहा कि भारत ने रूस से तेल आयात घटाने और अमेरिका से खरीद बढ़ाने पर सहमति जताई है। समझौते से भारत के उद्योग और निर्यातकों को मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, नया टैरिफ कब से लागू होगा और किन अमेरिकी उत्पादों की खरीद बढ़ेगी, इस पर अभी विस्तृत जानकारी बाकी है।

1541 views