*77वें गणतंत्र दिवस पर इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोशिएशन का भव्य ध्वजारोहण*
इंदौर।
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोशिएशन द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। एसोशिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन के कर-कमलों से ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात उपस्थित व्यापारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया एवं ध्वज वंदन कर राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
इस अवसर पर अध्यक्ष अक्षय जैन ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारियों द्वारा स्वदेशी वस्त्र व्यवसाय को बढ़ावा देने एवं स्वदेशी तैयार वस्त्रों की बिक्री की मुहिम को *भारत सरकार के *नेशनल ट्रेडर वेलफेयर बोर्ड* द्वारा सराहा जाना एवं पुरस्कृत किया जाना एसोशिएशन के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि “देश के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए अग्रणीय भूमिका निभाना ही सच्चा राष्ट्रप्रेम है।”
कार्यक्रम में राजेश जैन, पवन पंवार, राजेंद्र राठौर, अभिषेक डोसी, प्रथम डागा, लाभमल जी, सचिन सुराणा, गौरव जैन, भावेश ठक्कर, मुरली जी, यश सोनी, चेतन जी डेमला, मिलन जैन, बंटी अग्रवाल, राजा वीएस सहित अनेक व्यापारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह देशभक्ति के संदेश और स्वदेशी व्यापार को सशक्त करने के संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ।






