मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यूनियन कार्बाइड प्रांगण का निरीक्षण करेंगे।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यूनियन कार्बाइड प्रांगण का निरीक्षण करेंगे।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मध्य प्रदेश सरकार ने यूनियन कार्बाइड के ज़हरीले कचरे का निस्तारण किया है।यूनियन कार्बाइड मानवीय इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में शामिल है।
वर्ष 1984 में घटी इस घटना ने लाखों लोगों के जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया था।मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज प्रातः 11 बजे यूनियन कार्बाइड प्रांगण पहुँचेंगे। मौक़े पर मुख्यमंत्री वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा भी करेंगे।

1139 views