दिसंबर में थोक महंगाई 0.83% पर पहुंची, खाद्य और गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि*
थोक महंगाई दिसंबर 2025 में 0.83 प्रतिशत तक बढ़ गई, जो बीते आठ महीनों का उच्च स्तर है। उद्योग मंत्रालय के अनुसार, यह वृद्धि खाद्य, गैर-खाद्य और मैन्यूफैक्चरिंग वस्तुओं की कीमतों में मासिक बढ़ोतरी के कारण हुई है। दिसंबर में खाद्य वस्तुओं के मूल्य में गिरावट 0.43 प्रतिशत रही, जबकि सब्जियों की कीमतों में 3.50 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई। निर्मित वस्तुओं की थोक महंगाई 1.82 प्रतिशत और गैर-खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति 2.95 प्रतिशत रही।






