*आईजी के पद समाप्त कर 15 एडीजी के पद बढ़ाने की कवायद*

*आईजी के पद समाप्त कर 15 एडीजी के पद बढ़ाने की कवायद*

भोपाल। गृह विभाग ने अपग्रेड किए जाने वाले पदों की तलाश शुरू की है। वरिष्ठ आईपीएस अफसरों को पदोन्नत करने के लिए राज्य सरकार अब नया रास्ता निकालने की जुगत में लग गई है। इसके तहत आईजी के रिक्त पन्द्रह पदों को समाप्त कर एडीजी के नए पद सृजित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस संबंध में मुख्यसचिव एसआर मोहंती और डीजीपी वीके सिंह को प्रक्रिया जल्द ही शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इस कवायद के तहत प्रमुख सचिव गृह एसएन मिश्रा, डीजीपी वीके सिंह और एडीजी प्रशासन डा. एसडब्ल्यू नकवी ने आईजी के उन पदों को खोज शुरू कर दी है, जिन्हें अपग्रेड कर एडीजी के पदों के रूप में सृजित किया जा सकता है। खबर तो यह भी है कि कई जोन आईजी के पदों को अपग्रेड किया जा सकता है। यदि आईजी के पदों को अपग्रेड कर दिया जाएगा तो पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे भारतीय पुलिस सेवा के 1994 बैच के अधिकारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो जाएगा। इस बैच के अधिकारियों में आईजी कानून व्यवस्था अनंत कुमार सिंह, आईजी ग्वालियर राजाबाबू सिंह, आईजी होशंगाबाद आशुतोष राय व आईजी चंबल डीपी गुप्ता के नाम शामिल हैं।
अगले साल बीस अफसर होंगे सेवानिवृत्त
जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में मध्यप्रदेश कैडर के बीस आईपीएस अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे। शायद पहली बार एक वर्ष में इतने आईपीएस सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें डीजी वेतनमान के छह अधिकारी शामिल हैं। ये हैं केएन तिवारी, अनिल कुमार, डा. शैलेन्द्र श्रीवास्तव, महान भारत, राजेन्द्र कुमार तथा आलोक पटेरिया शामिल हैं। इसके अलावा संजीव कुमार सिंह, आईपी कुलश्रेष्ठ, एसपी सिंह, डा. रमन सिंह सिकरवार, आरके अरूसिया, प्रीतम सिंह उइके, आईपी अरजरिया, दीपक वर्मा, आरए चौबे, मनोहर सिंह वर्मा तथा अखिलेश झा वर्ष 2020 में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

1385 views