बसपा सत्ता में आए तो हर वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा: मायावती*
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि पार्टी ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के नारे को बुलंद करते हुए ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज के हितों का ध्यान रखेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि बसपा फिर से सत्ता में आती है, तो 2007 की तरह हर वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा। मायावती ने सभी समाजों के सम्मान और समान अवसर देने की प्रतिबद्धता जताई।






