सेना दिवस पर पीएम मोदी समेत शीर्ष नेताओं ने भारतीय सेना के शौर्य को किया नमन*
सेना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना की सराहना करते हुए उन्हें निस्वार्थ सेवा और अटूट संकल्प का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी देश की रक्षा करने वाले सैनिकों की वीरता और प्रतिबद्धता को राष्ट्र नमन करता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारतीय सेना देश की एकता, संप्रभुता और अखंडता की रक्षा में सदैव अडिग रही है और राष्ट्र प्रथम का भाव हर भारतीय को प्रेरित करता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और पेशेवर कौशल की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने वैश्विक स्तर पर सम्मान अर्जित किया है। उपराष्ट्रपति और गृह मंत्री अमित शाह ने भी सेना दिवस पर जवानों और शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को देश की प्रेरणा बताया।






