सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद, अमेरिकी राजदूत के बयानों से निवेशकों में भरोसा*
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 301.93 अंक बढ़कर 84,878.17 और एनएसई निफ्टी 106.95 अंक उछलकर 25,790.25 पर बंद हुआ। ऊर्जा, बैंकिंग और धातु शेयरों में खरीदारी से बाजार मजबूती दिखा। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर सकारात्मक बयानों से निवेशकों की धारणा सुधरी। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 2 पैसे बढ़कर 90.16 पर बंद हुआ। हालांकि, भू-राजनीतिक तनाव और विदेशी निधियों की निकासी बढ़त को सीमित करती रही।






