*आरबीआई ने लगातार चौथी बार दरें घटाईं, 9 साल के निम्नतम स्तर 5.40% पर रेपो रेट*
Reserve Bank of India की मौद्रिक नीति समिति ने बुधवार को लगातार चौथी कटौती के बाद रेपो रेट 35 बेसिस पॉइंट घटाकर 5.40% कर दिया जो इसका 9 साल का निम्नतम स्तर है। वहीं, रिवर्स रेपो रेट भी घटकर 5.15% हो गया है।
दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘रेट कटौती’ की ज़रूरत बताते हुए कहा था कि इससे ‘देश का भला’ होगा।






