वाणिज्यिक गैस सिलिंडर हुआ महंगा, कीमत में 111 रुपये की हुई बढ़ोतरी*
तेल कंपनियों ने नए साल पर वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर की कीमतें 111 रुपये बढ़ा दी हैं। दिल्ली में 19 किलो के वाणिज्यिक सिलिंडर की कीमत 1,691.50 रुपये हो गई है। इस बढ़ोतरी का असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग सेवाओं पर पड़ेगा। राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, पांच किग्रा वाले छोटू सिलिंडर की कीमत 27 रुपये बढ़ाई गई है।






