*साल के आखिरी दिन शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी करीब 1% चढ़े*
भारतीय शेयर बाजारों ने 2025 के अंतिम कारोबारी सत्र में मजबूत बढ़त दर्ज की। सेंसेक्स 545 अंक चढ़कर 85,220 और निफ्टी 191 अंक की तेजी के साथ 26,129 पर बंद हुआ। यह उछाल घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी और शॉर्ट कवरिंग के चलते आया। पूरे साल 2025 में सेंसेक्स ने 9% और निफ्टी ने 10.5% का सकारात्मक रिटर्न दिया।






