वैश्विक चुनौतियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत : आरबीआई

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत : आरबीआई*
भारतीय रिजर्व बैंक की ‘फाइनेंशियल स्टेबिलिटी रिपोर्ट’ के अनुसार, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मजबूत घरेलू मांग, नियंत्रित मुद्रास्फीति और सतर्क नीतियों ने आर्थिक स्थिति को सुरक्षित रखा है। बैंकिंग प्रणाली पर्याप्त पूंजी, बेहतर एसेट क्वालिटी और मजबूत मुनाफे के साथ स्थिर है। आरबीआई ने भू-राजनीतिक तनाव से संभावित जोखिमों की चेतावनी दी है, लेकिन एनबीएफसी, बीमा क्षेत्र और वित्तीय बाजारों को लचीला बताया है।

4355 views