भागीरथपुरा की मेन लाइन में मिल गया लीकेज

*भागीरथपुरा की मेन लाइन में मिल गया लीकेज*

_भागीरथपुरा में गंदे पानी के संकट के बाद नगर निगम पूरी सतर्कता के साथ काम कर रहा है।जांच में चौकी से लगे शौचालय के नीचे मेन लाइन में लीकेज सामने आया है..इस लीकेज के कारण दूषित पानी के पाइपलाइन में मिलने का खतरा बना। आयुक्त दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया गया। सुधार कार्य के बाद सबसे पहले फ्लशिंग, क्लोरीनेशन और सैंपल टेस्टिंग की जाएगी।_
_पानी की लैब रिपोर्ट पूरी तरह संतोषजनक आने पर ही क्षेत्र में जलापूर्ति बहाल होगी। आयुक्त ने कहा है कि जनस्वास्थ्य के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा।_

3283 views