*नए साल के स्वागत में मैत्री से संगठन और संगठन से सेवा को अपनाए*
*1 जनवरी को महावीर बाग में होगा आध्यात्मिक आराधना के साथ समूह सामायिक का आयोजन*
*पहली बार हो रहे आयोजन को लेकर जैन समाज में भारी उत्साह*
इन्दौर – नव वर्ष प्रारंभ पर हम आत्म-चिंतन, बुरी आदतों का त्याग, अहिंसा, समता, और आध्यात्मिक उन्नयन हेतु स्वाध्याय और सामायिक के संकल्प ग्रहण करें, न कि केवल कैलेंडर बदलने पर उल्लास।
यह नया वर्ष नई शुरुआत आत्म-सुधार और धर्म-प्रभावना,धर्म का प्रचार ओर भाई चारा बढ़ाने आपस में मैत्री भाव जगाने का अवसर है, हम एक दूसरे को ‘जय जिनेन्द्र’ के साथ नव वर्ष की शुभकामनाएँ प्रदान करे। नया वर्ष मैत्री से संगठन और संगठन से सेवा की शुरुआत करने का अवसर प्रदान करता है।
उक्त विचार फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जिनेश्वर जैन ने व्यक्त किए।
फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र जैन ने कहा कि नव वर्ष आत्म-चिंतन और बीते साल की गलतियों से सीखना और उन्हें दोहराना नहीं, यह संकल्प लेने का सन्देश देता है।
फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष श्री पियूष जैन ने बताया कि यह दिन हमें अहंकार एवं क्रोध को दूर करने का सन्देश देता है।
श्री राजें






