मन की बात में पीएम मोदी ने खेल उपलब्धियों का किया जिक्र, 2025 को बताया यादगार*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में वर्ष 2025 को खेल के लिहाज से ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस साल भारत ने कई मंचों पर तिरंगा शान से लहराया। पीएम मोदी ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीत, महिला क्रिकेट टीम की पहली वनडे विश्व कप विजय, महिला दृष्टिबाधित टीम की टी20 विश्व कप जीत और पैरा एथलीटों की विश्व चैंपियनशिप में सफलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धियों ने पूरे देश को गर्व का एहसास कराया है।






