*पहली बार भरी गईं 23 आईआईटी की सभी सीटें: मानव संसाधन विकास मंत्रालय*
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव आर. सुब्रमण्यम ने जानकारी दी है कि पहली बार आईआईटी के 23 कॉलेज की सभी 13,604 सीटें भर गई हैं। उन्होंने ट्वीट किया, “मानव संसाधन विकास मंत्रालय में हमारे लिए एक शानदार पहल…यह आईआईटी के सक्रिय सहयोग और आईआईटी रुड़की के तालमेल से हासिल हुआ।” पिछले साल 118 सीटें खाली रह गई थीं।
1636 views





