अन्य वेबसाइटों से हटेगा फेसबुक का लाइक आइकन

अन्य वेबसाइटों से हटेगा फेसबुक का लाइक आइकन*
मेटा ने घोषणा की है कि 10 फरवरी से अन्य वेबसाइटों पर लगे फेसबुक के लाइक और कमेंट बटन हटा दिए जाएंगे। हालांकि, फेसबुक ऐप और वेबसाइट पर लाइक व कमेंट की सुविधा पहले की तरह बनी रहेगी। वर्ष 2009 में शुरू हुआ लाइक बटन इंटरनेट पर पसंद जताने का प्रतीक बन गया था, जिससे यूजर बिना फेसबुक खोले किसी खबर या कंटेंट को लाइक कर सकते थे। अब यह सुविधा बाहरी वेबसाइटों पर उपलब्ध नहीं होगी।

5360 views