रुपया पहली बार 91 के नीचे पहुंचा*
डॉलर के मुकाबले लगातार गिरते रुपये ने मंगलवार को दिन के कारोबार में 36 पैसे टूटकर पहली बार 91 के स्तर से नीचे का स्तर छुआ और 91.14 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, अंत में कुछ सुधार के साथ 15 पैसे गिरकर 90.93 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही, रुपये में 31 दिसंबर, 2024 के बाद से इस साल अब तक 6.17 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। विदेशी निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी से रुपये में गिरावट आई है।






