इंडिगो संकट पर पीएम मोदी का निर्देश, नियम जनता को परेशान न करें

इंडिगो संकट पर पीएम मोदी का निर्देश, नियम जनता को परेशान न करें*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नियम-कानून बनाते समय उद्देश्य केवल सिस्टम को मजबूत करना होना चाहिए, न कि आम नागरिकों को परेशानी में डालना। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने यह जानकारी दी। पीएम की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब इंडिगो एयरलाइंस की कई फ्लाइट्स तकनीकी खराबी और देरी के कारण रद्द हो रही हैं। पीएम ने अधिकारियों को यात्रियों की परेशानी कम करने और तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

3886 views