Jsg मैत्री ने महिदपुर को हराकर लगातार 10vi रिकॉर्ड दसवीं बार मध्यप्रदेश चैंपियन का खिताब पाया।

Jsg मैत्री ने महिदपुर को हराकर लगातार 10vi रिकॉर्ड दसवीं बार मध्यप्रदेश चैंपियन का खिताब पाया।
रतलाम/

मैत्री के संस्थापक एवं टीम के कप्तान अमित कोठारी ने बताया कि jsg मध्यप्रदेश रीज़न का टूर्नामेंट महिदपुर में हुआ जिसमें पहले लीग मैच में रतलाम मैत्री का मुकाबला महिदपुर jsg सार्थक से हुआ।
टॉस जीतकर कप्तान अमित कोठारी ने पहले क्षेत्ररक्षक चुना। महिदपुर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 7 ओवर में 94 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी रतलाम टीम के पिंकेश जैन के 61 रन एवं मनोज अग्रवाल की शानदार इनिंग्स के बदौलत 1.5 ओवर शेष रहते हुए आसान जीत हासिल की। मेन ऑफ द मैच पिंकेश जैन रहे।
दूसरा मैच रतलाम और जावरा के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर कप्तान अमित कोठारी ने गेंदबाजी चुनी। जावरा की टीम निर्धारित 7ओवर में 76 रन बना सकी। जवाब में मैत्री की टीम ने शीतल सकलेचा के शानदार 46रनों की बदौलत मात्र 5 ओवर में जीत हासिल कर ली। शीतल सकलेचा को मेन ऑफ द मैच मिला।
फाइनल मैच पुनः रतलाम और महिदपुर के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर कप्तान अमित कोठारी ने गेंदबाजी चुनी।महिदपुर ki team ne निर्धारित 7ओवर में मात्र 60 रन बना सकी जिसके ज़वाब में मैत्री टीम के भी विकेट जल्दी जल्दी गिरते रहे लेकिन राहुल नवलखा के शानदार 37 रनों की बदौलत इस मैच में जीत हासिल कर लगातार दसवीं बार नेशनल क्रिकेट के क्वालीफाई किया।राहुल नवलखा को मेन ऑफ द मैच मिला।
अमित कोठारी ने बताया कि jsg मैत्री रिकॉर्ड दसवीं बार मध्यप्रदेश रीज़न को रिप्रेजेंट करेगा। नेशनल टूर्नामेंट 13-14 दिसंबर को पुणे में खेला जाएगा।
इस दौरान मध्यप्रदेश रीज़न के अध्यक्ष राहुल चपरोट,उपाध्यक्ष शरद जैन,कोषाध्यक्ष अमित कोठारी,PRO प्रदीप सेठिया, ससचिव विजय बरडिया,क्रिकेट कन्वीनर प्रमोद ओस्तवाल,अंकुर भटेवरा,अनिल चोपड़ा,राहुल नवलखा,सचिन मांडोत,पुनीत चोरड़िया,मनीष मोगरा,मनीष चपरोट आदि उपस्थित रहे।

8576 views