तीसरे दिन शुरू हुआ संसद का शीतकालीन सत्र, विपक्ष के हंगामे से पहले दो दिन रहा बाधित*
नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन पहले दो दिन विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही बाधित रही। विपक्ष ने SIR और संचार साथी ऐप जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा, जिससे लोकसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। सूत्रों के अनुसार, आज भी दोनों सदनों में हंगामे के आसार हैं। यह सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा।






