*दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में भाजपा 7 सीट व आप 3 सीटों पर हुई विजयी*
नई दिल्ली। दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 सीटों में से 7 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) ने 3 सीटों पर जीत हासिल कर निगम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अतिरिक्त, शोएब इकबाल की पार्टी ने एक सीट पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस ने भी एक सीट जीतकर अपनी हिस्सेदारी बनाए रखी। यह परिणाम दिल्ली के स्थानीय राजनीतिक समीकरणों और छोटे दलों की भूमिका को उजागर करते हैं।






