भारत में बेचे जाने वाले हर नए स्मार्टफोन में इंस्टॉल होगा संचार साथी ऐप*
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने स्मार्टफोन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए सभी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों को निर्देश दिया है कि भारत में बेचे जाने वाले हर नए स्मार्टफोन में सरकार का साइबर सुरक्षा एप संचार साथी पहले से इंस्टॉल होना अनिवार्य किया जाए। दूरसंचार विभाग ने इस संबंध में मोबाइल निर्माताओं को तीन महीने का अल्टीमेटम जारी किया है। सरकार का मानना है कि यह ऐप साइबर धोखाधड़ी, फर्जी नंबरों और मोबाइल सुरक्षा से जुड़े खतरों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। निर्देश लागू होने के बाद भारत में लॉन्च होने वाले हर नए डिवाइस में यह ऐप प्री-लोडेड रूप में मौजूद रहेगा।






