इंदिरा गांधी एयरपोर्ट यूनिट ने नकली फ्रेंच D टाइप वीजा नेटवर्क का किया भंडाफोड़

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट यूनिट ने नकली फ्रेंच D टाइप वीजा नेटवर्क का किया भंडाफोड़*
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट यूनिट ने एक इंटरस्टेट नकली वीज़ा नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जो भारतीय नौकरी के उम्मीदवारों के लिए फ्रांस का नकली D टाइप वीजा उपलब्ध कराता था। इस कार्रवाई में तमिलनाडु के नमक्कल के एजेंट वी. कन्नन वडामलाई (55) को तमिलनाडु में गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ़्तार किए गए एजेंट के माध्यम से कई भारतीय युवाओं को फ्रांस जाने के लिए नकली वीज़ा मुहैया कराए जा रहे थे। मामले की जांच और आरोपी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए एयरपोर्ट यूनिट और संबंधित राज्य पुलिस मिलकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

2345 views