मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गीता जयंती पर इंदौर को देंगे गीता भवन की सौगात

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गीता जयंती पर इंदौर को देंगे गीता भवन की सौगात*

*बास्केटबॉल क्लब में होगा 5100 गीतानुरागियों द्वारा सामूहिक पाठ*

इंदौर, 30 नवम्बर 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर इंदौर में गीता भवन का लोकार्पण करेंगे। साथ ही गीता महोत्सव के तहत शहर के बास्केटबॉल क्लब में सुबह 10 बजे 5100 गीतानुरागियों द्वारा सामूहिक गीता पाठ भी किया जाएगा। जबकि शाम को 6 बजे गोपाल मंदिर राजवाड़ा स्थित गीता भवन का लोकार्पण किया जाएगा। इंदौर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत गोपाल मंदिर में गीता भवन बनाया गया। इस गीता भवन की विशेषता यह है कि यहां 550 सीट का एक खूबसूरत सभागृह भी बनाया गया है। इसके साथ ही यहां 100 से अधिक नागरिकों के बैठने की क्षमता वाली लाइब्रेरी तैयार की गई है, इस लाइब्रेरी की विशेषता यह है कि यहां श्रीकृष्ण और भगवदगीता से जुड़ी पुस्तकें ही रहेंगी। गीता जयंती पर यहां श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन होगा और स्कूली बच्चे गीता का पाठ करेंगे।

2747 views