*बाबा रामदेव के मार्गदर्शन और संचालन में हुआ सामूहिक विवाह समारोह* 
उज्जैन 30 नवंबर 2025/ योग को लोकप्रिय बनाने के लिए बाबा रामदेव के प्रयासों से हर कोई परिचित है।वे संत के रूप में भी जाने जाते हैं। उज्जैन में रविवार को सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सुपुत्र अभिमन्यु का विवाह डॉ इशिता के साथ विवाह यादगार बन गया। जब इस दंपति के साथ हो अन्य जोड़ों के विवाह के अवसर पर बाबा रामदेव ने निरंतर मार्गदर्शन दिया। वे कार्यक्रम का संचालन भी करते रहे। यह निश्चित ही सभी उपस्थितों के लिए सुखद आश्चर्य का विषय था।
3752 views





