अखिलेश यादव का आरोप—“बीएलओ मर रहे हैं और सरकार जल्दी में है*
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि यूपी में बीएलओ पर एसआईआर से जुड़ा जबरन कार्यभार डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की जल्दबाज़ी के कारण अधिकारी मानसिक रूप से दबाव में हैं और फतेहपुर में एक सुपरवाइजर ने इसी तनाव में आत्महत्या कर ली। अखिलेश ने दावा किया कि भाजपा, चुनाव आयोग और प्रशासन की मिलीभगत से साजिश रची जा रही है। उन्होंने मलिहाबाद के मृत बीएलओ विजय कुमार वर्मा की पत्नी को दो लाख रुपये की मदद भी दी। अखिलेश ने सभी विपक्षी और एनडीए सहयोगी दलों से एसआईआर का विरोध करने की अपील की और कहा कि यह लोकतंत्र के साथ धोखाधड़ी है। बिहार चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पीडीए ‘हारा नहीं, हराया गया’। भाजपा पर वादे न निभाने और बढ़ते जनाधार से डरने का आरोप भी लगाया।






