सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भरा SIR फार्म, प्रक्रिया को लेकर भाजपा व आयोग पर साधा निशाना*
उत्तर प्रदेश में चल रहे SIR फार्म भरने की प्रक्रिया के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अपना फॉर्म भर दिया, जिसकी तस्वीर सामने आई है। इसके बावजूद वे लगातार SIR प्रक्रिया और उससे जुड़े मामलों पर सरकार और चुनाव आयोग पर हमलावर हैं। शनिवार को प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने बीएलओ की मौतों को गंभीर मुद्दा बताते हुए भाजपा पर आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया “भाजपा और आयोग की मिलीभगत की साजिश” है। उन्होंने कहा कि “चुनाव आयोग के हाथ खून से रंग गए हैं, दबाव में बीएलओ जान दे रहे हैं।” अखिलेश यादव ने लखनऊ के मलिहाबाद के मृतक बीएलओ विजय कुमार वर्मा की पत्नी संगीता को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा पहले लोकसभा में उठाया जाएगा और फिर सड़क पर भी संघर्ष किया जाएगा।






