CM योगी का दावा—देश के विकास में यूपी सबसे आगे

CM योगी का दावा—देश के विकास में यूपी सबसे आगे*
गोरखपुर में आयोजित तीन दिवसीय ट्रेड शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में तेज़ी से हो रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि— देश के 55% एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में हैं। देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क यूपी में है। सबसे ज्यादा मेट्रो वाले शहर भी यूपी में हैं। देश में सबसे अधिक हवाईअड्डे यूपी में स्थित हैं, जिनमें से 16 संचालित हैं और 4 अंतरराष्ट्रीय हैं।उन्होंने बताया कि पांचवां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा—जेवर एयरपोर्ट, जो भारत का सबसे बड़ा होगा, लगभग तैयार है और एक महीने के भीतर प्रधानमंत्री द्वारा इसका उद्घाटन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये उपलब्धियां उत्तर प्रदेश को देश की सबसे तेज़ी से विकसित होने वाली अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित कर रही हैं।

3886 views