*केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुरोध पर सांची और विदिशा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज को रेल मंत्री ने दी मंजूरी

*केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुरोध पर सांची और विदिशा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज को रेल मंत्री ने दी मंजूरी*

*शिवराज सिंह की पहल पर सांची और विदिशा के रेल यात्रियों को मिलेगा लंबी दूरी की दो ट्रेनों का लाभ*

*केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्रेनों के स्टॉपेज पर रेल मंत्री के प्रति जताया आभार*

*भोपाल/ नई दिल्ली, 28 नवंबर 2025,* केंद्रीय रेल, सूचना और प्रसारण एवं इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 16031/ 16032 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल -श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा अंडमान एक्सप्रेस को सांची स्टेशन पर और 12629/12630 यशवंतपुर हजरत निजामुद्दीन कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को विदिशा रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिए जाने की घोषणा की है।

इस आशय की जानकारी देते हुए रेल मंत्री श्री वैष्णव ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर सूचित किया है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ दिन पूर्व अपने विदिशा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सांची और विदिशा रेलवे स्टेशन पर उक्त दोनों ट्रेनों के स्टॉपेज दिए जाने संबंधी आग्रह किया था। उस आग्रह को रेल मंत्रालय द्वारा पूरा किया गया।

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आमजन को अधिक से अधिक सुविधाएं दिए जाने के प्रयासों के तहत यह एक और कदम है। इससे निश्चित ही सांची और विदिशा के आम रेल यात्रियों को लाभ होगा। इन लंबी दूरी की ट्रेनों से बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं।

2546 views