धर्मशाला में 14 दिसंबर को 10 साल बाद भिड़ेंगे भारत साउथ अफ्रीका होगा टी-20 मुकाबला

धर्मशाला में 14 दिसंबर को 10 साल बाद भिड़ेंगे भारत साउथ अफ्रीका होगा टी-20 मुकाबला*
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 14 दिसंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 मैच होगा, जो करीब 10 साल बाद धर्मशाला में इन दोनों टीमों की भिड़ंत है। भारतीय टीम ने धर्मशाला में अब तक तीन टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें दो में जीत दर्ज की। बीसीसीआई ने मैच के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू कर दी है। सबसे सस्ता टिकट 1,500 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि अन्य स्टैंडों के टिकट 1,750 से 12,500 रुपये तक मिलेंगे। फिलहाल केवल छह स्टैंडों के टिकट उपलब्ध हैं और जैसे-जैसे मांग बढ़ेगी, अन्य स्टैंडों की बिक्री भी शुरू होगी।

2479 views