सीजेआई बीआर गवई आज रिटायर, जस्टिस सूर्यकांत 24 नवंबर को लेंगे शपथ

सीजेआई बीआर गवई आज रिटायर, जस्टिस सूर्यकांत 24 नवंबर को लेंगे शपथ*
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई आज सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हो गए। अपने अंतिम कार्यदिवस पर भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि चार दशक लंबे न्यायिक सफर के अंत में वे स्वयं को न्याय का विद्यार्थी समझते हुए विदा ले रहे हैं। गवई ने वकील से लेकर हाईकोर्ट जज, सुप्रीम कोर्ट जज और अंततः सीजेआई बनने तक की यात्रा संतोषजनक बताई। 24 नवंबर को जस्टिस सूर्यकांत भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगे। नए CJI का फोकस देशभर में लंबित मुकदमों के निपटान और न्यायपालिका की पारदर्शिता व दक्षता बढ़ाने पर रहेगा।

3082 views