बांकेबिहारी मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, घर बैठे होंगे दर्शन

बांकेबिहारी मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, घर बैठे होंगे दर्शन*
वृंदावन। ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी के दर्शन अब भक्त घर बैठे भी कर सकेंगे। मंदिर प्रशासन ने डिजिटल सुविधा को बढ़ाते हुए ऑनलाइन दर्शन व्यवस्था शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। इसके अलावा, मंदिर परिसर के आसपास खड़े श्रद्धालु भी बड़ी स्क्रीन के माध्यम से अपने आराध्य के दर्शन कर सकेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने के लिए मंदिर में आने वालों को मोहनभोग का प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। कमेटी ने इन सभी व्यवस्थाओं को लागू करने की अनुमति प्रदान कर दी है। इन नई सुविधाओं से भीड़ प्रबंधन बेहतर होने की उम्मीद है और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले भक्त भी आसानी से बांकेबिहारी जी के दर्शन कर सकेंगे।

2546 views