बिहार में नई सरकार का गठन,मंत्रिपरिषद में इंजीनियरों और उच्च शिक्षित सदस्यों का है दबदबा*
बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी इसे विशेष बनाती रही। नवगठित मंत्रिपरिषद में अधिकांश मंत्री उच्च शिक्षित हैं। सभी बारहवीं से लेकर इंजीनियरिंग डिग्री तक रखते हैं। नीतीश कुमार बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (अब NIT पटना) से इंजीनियरिंग ग्रेजुएट, विजय कुमार सिन्हा (उपमुख्यमंत्री) सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा, बेगूसराय पॉलिटेक्निक, दीपक प्रकाश बीटेक (कंप्यूटर साइंस), मणिपाल यूनिवर्सिटी, नारायण प्रसाद केवल मैट्रिक पास (कैबिनेट में सबसे कम शैक्षणिक योग्यता) वहीं चार मंत्री पीएचडी धारक दिलीप कुमार जायसवाल पीएचडी, बीएनएम विश्वविद्यालय मधेपुरा,अशोक चौधरी, संतोष कुमार सुमन, डॉ. प्रमोद कुमार है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली है। नई बिहार सरकार में टेक्निकल और उच्च शिक्षा वाले नेताओं की अच्छी-खासी मौजूदगी नजर आती है।






