*जून तिमाही में State Bank of India को हुआ ₹2312 करोड़ का मुनाफा, शुद्ध ब्याज आय बढ़ी*
देश के सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने शुक्रवार को बताया कि अप्रैल-जून 2019 तिमाही में उसका शुद्ध लाभ बढ़कर ₹2,312 करोड़ हो गया जबकि पिछले साल की समान अवधि में उसे ₹4,875 करोड़ का घाटा हुआ था। वहीं, इस दौरान बैंक को ब्याज से होने वाली आय 6.5% बढ़कर ₹62,637.81 करोड़ हो गई।
1458 views





